Advertisement

सर्व यादव द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाएँ हुई सम्मानित सर्व यादव समाज गरियाबंद ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान

एसपी पारूल माथुर और पद्म श्री फुलवासन बाई भी हुई शामिल

महिला सशक्तिकरण को लेकर सर्वयादव समाज ने कृषि मंडी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया। सर्व यादव समाज के इस बडे कार्यक्रम में पद्म श्री फुलवासन बाई और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर भी सम्मानित हुई। समाज के कार्यकर्ता महिला जागृति को लेकर एक माह पहले से इसकी तैयारी में जुट गये थे। वही सम्मान सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ,दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,पुलिस जबाबदेही प्राधिकरण के सदस्य रामकली यादव, धनमती यादव, जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष नुरमति माँझी सहित कई महिलाएँ सम्मानित हुई। वही क्षेत्र के मिडिया कर्मीयो का भी एक योध्दा मानकर समाज ने सम्मान किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसपी माथुर ने महिलाओ को संबोधित कर कहा महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण आपस में जुडे हुये कडी है महिला सुरक्षा जिले की पहली प्राथमिकता होगी। वही पद्म श्री फुलवासन बाई यादव ने कहा गरीबी से लडने और हम के लिये महिलाओं को सशक्त होना पडेगा।जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने समाज के द्वारा सौंपे गये माँग पत्र पर सामुदायिक भवन के लिये पाँच लाख देने की घोषणा की।

सर्व यादव समाज ने क्षेत्र में मानवता के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डाँ. सौरभ पाण्डेय, महिला स्वास्थ्य कर्मी खोज दिवान, ब्रांड एम्बेसीडर उर्मिला सोनवानी,महिला समूह के निधी साहूऔर सावित्री बाई का सम्मान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यादव, केनुराम यादव,रिखीराम यादव जयकुमार यादव, सुशील यादव, सहित सभी समाज प्रमुख जुटे थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47