शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर भवन की जर्जर भवन देख शाला समिति के सदस्यों ने एवं स्कूल शालेय मंत्री से सुधार की मांग की

शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर भवन की जर्जर भवन देख शाला समिति के सदस्यों ने एवं स्कूल शालेय मंत्री से सुधार की मांग की

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश कवर्धा छत्तीसगढ़ /बिश्रामपुर // आगामी दो अगस्त से विद्यालय खुलने से पूर्व शाला विकास समिति के सदस्यों ने जब शाला निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय की दुर्दशा देख कर दंग रह गए। विद्यालय की जर्जर स्थिति से स्कूली शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि से अवगत कराते हुए अविलंब विद्यालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार आज शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर जो अय्यप्पा ग्राउंड मैदान में लग रहा है शासन के निर्देशानुसार 2 तारीख से स्कूल खोलने जा रहा है। विद्यालय खुलने से पूर्व शाला विकास समिति के सदस्यों ने साला का जायजा लेने पहुंचे जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष विश्रामपुर भी शामिल थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विद्यालय के निरीक्षण करने पर साला की दुर्दशा देख ऐसा नहीं लगता कि विद्यार्थियों के बैठने के लिए कोई भी कक्ष सुरक्षित नहीं है। सभी कक्ष के छत से पानी टपक रहा है। कुर्सी मेज को जंग खा चुके हैं । विद्यालय की दुर्दशा देख शाला विकास समिति की बैठक धरी की धरी रह गई। नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद गंगा प्रसाद रवि शाला की दुर्दशा से स्कूली शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह के निजी सचिव कुमार सिंह देव को अवगत कराते हुए विद्यालय की दुर्दशा को सुधारने की मांग की।

मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ने विद्यालय की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव पारित कर भेजने की बात कही। उल्लेखनीय है कि शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार एवं अभिभावकों की सहमति से स्कूल 2 अगस्त से खोलने जा रहा है जिस पर आज शाला विकास समिति की बैठक आयोजित की गई थी परंतु अव्यवस्था के कारण बैठक नहीं हो पाई इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद रवि एवं पार्षद रवि शंकर भगवान प्राचार्य एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे