Advertisement

सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 साल की नाबालिग को पुलिस ने रायगढ़ से बरामद किया

सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 साल की नाबालिग को पुलिस ने रायगढ़ से बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को नाबालिग के परिजनों ने चंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 16 साल 11 महीने की बेटी 19 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

परिजनों ने जताया था बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

नाबालिग के नहीं मिलने पर परिजनों ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर चंद्रपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायगढ़ के टिकरापारा से नाबालिग बरामद

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने नाबालिग और संदिग्ध युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को रायगढ़ के टिकरापारा इलाके में आरोपी जीत डुंगरी के पास से बरामद कर लिया।

महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया बयान

नाबालिग को बरामद करने के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने उसका बयान दर्ज किया। बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत इन धाराओं में केस

पुलिस ने आरोपी जीत डुंगरी (21), निवासी टिकरापारा, जिला रायगढ़ के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47