Advertisement

बालोद जिले में पान ठेले पर एक युवक ने राहगीर से पूछा कि वह कहां का रहने वाला

बालोद जिले में पान ठेले पर एक युवक ने राहगीर से पूछा कि वह कहां का रहने वाला है। राहगीर ने मजाक में कहा कि वह दुबई से है। यह सुनकर युवक नाराज हो गया और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में राहगीर के गले के नीचे चोट आई है।

घटना 28 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे ग्राम निपानी में हुई। ग्राम भरदा, थाना गुरूर निवासी खोरबाहरा राम ठाकुर अपने साले नरेंद्र ठाकुर के साथ बाइक से ग्राम अमोरा राखी छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय दोनों ग्राम सुर्रा जा रहे थे।

‘दुबई से हूं’ कहने पर भड़का आरोपी

रास्ते में गुटखा खाने के लिए दोनों निपानी चौक स्थित एक पान ठेले पर रुके। इसी दौरान पान ठेले पर मौजूद ग्राम निपानी निवासी ईश्वर सोनी ने खोरबाहरा से पूछा कि वह कहां का रहने वाला है। खोरबाहरा ने मजाक में जवाब दिया कि वह दुबई से है। इस बात पर ईश्वर सोनी नाराज हो गया और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बार-बार मांगता रहा माफी

खोरबाहरा राम ठाकुर ने बताया कि ईश्वर सोनी ने चाकू से लगातार हमला करने की कोशिश की। उसने आरोपी का हाथ पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन चाकू का एक वार उसके गले के नीचे दाहिनी ओर लग गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

साला और आसपास के लोग थे मौजूद

घटना के दौरान खोरबाहरा का साला नरेंद्र ठाकुर और आसपास के लोग भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद मामले की शिकायत बालोद थाने में दर्ज कराई गई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी ईश्वर सोनी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47