Advertisement

बालोद पुलिस ने अवैध शराब और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की

बालोद पुलिस ने अवैध शराब और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाबों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की। साथ ही, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 लोगों समेत कुल 49 लोगों पर कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई विशेष टीम और पुरूर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। टीम ने इलाके के ढाबों की एक साथ जांच की। इस दौरान ग्राम पुरूर के साहू ढाबा और ग्राम बिटोडा के हाईवे ढाबा से बिक्री के लिए रखी गई देशी शराब बरामद हुई।

दोनों ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

साहू और हाईवे ढाबा से मिली अवैध शराब

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस के अनुसार एनएच-30 पर ग्राम पुरूर स्थित साहू ढाबा में दबिश के दौरान अवैध शराब बरामद हुई। इस मामले में कुम्हारखान निवासी जगत राम साहू (28) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह ग्राम बिटोडा स्थित हाईवे ढाबा परिसर की जांच में बिक्री के लिए रखी गई देशी शराब मिली। पुलिस ने बिटोडा निवासी शुभम सालुंके (25) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

नशे में वाहन चलाने वाले 5 पकड़े

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की। मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 49 प्रकरण बनाए गए। इनमें शराब के नशे में वाहन चलाने के 5 मामले धारा 185 के तहत दर्ज किए गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47