Advertisement

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के मेढ़ापाली गांव में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के मेढ़ापाली गांव में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को अंबेडकर चौक पर प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता छत्रपाल आजाद की रिपोर्ट पर डभरा थाने में अपराध क्रमांक 350/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 298 और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान लिए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके का नक्शा तैयार किया। शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच में आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

12 सितंबर को तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 12 सितंबर को हेमंत यादव (24), साहिल भारद्वाज (19) और अमित बसंत (20) को गिरफ्तार किया। तीनों मेढ़ापाली गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी आरोपियों के परिवार वालों को दी।

नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया

मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47