Advertisement

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के सीकर समेत सात जिलों में बुधवार को बारिश हुई। वहीं, श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे।

बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2°C दर्ज हुआ। बीकानेर में 39.4°C दर्ज हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबी थीं, जिनमें 100 से ज्यादा पूरी तरह बह गईं, 400 सड़कें 50% से ज्यादा टूटीं और 200 क्षतिग्रस्त हैं। उधर, झारखंड में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर दोबारा लैंडस्लाइड हुई। बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से गाड़ियों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57