जापान के केंद्रीय बैंक ने ब्याद दरें 1% से बढ़ाकर 1.25% कर दी है। ये पिछले 31 साल का सबसे ऊंचा स्तर है। यानी लोन महंगा हो गया है। बैंक ने यह बड़ा कदम मुख्य रूप से देश में बढ़ती महंगाई को रोकने और अपनी कमजोर होती करेंसी ‘येन’ को संभालने के लिए उठाया है।
साल 2024 तक जापान में ब्याज दरें माइनस (-0.1%) में थीं, जिसका मतलब था कि बैंक में पैसा रखने पर ब्याज मिलने के बजाय उल्टा चार्ज कटता था ताकि लोग पैसे बचाएं नहीं बल्कि बाजार में खुलकर खर्च करें। अब पिछले ढाई सालों में बैंक ने छठी बार दरें बढ़ाई हैं।
















