Advertisement

देश भर में मानसून का असर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आज से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार

देश भर में मानसून का असर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आज से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद यह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे पीछे हटेगा। फिर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों से मानसून कमजोर होते हुए पूरे देश से विदा होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

यूपी में 22 सितंबर से बारिश की गतिविधियां रुकने की संभावना है। हालांकि, कुछ हिस्सों में अब भी बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य के गोंडा में घाघरा नदी के जलस्तर में कमी आने से कुछ राहत मिली है, लेकिन 15 गांवों में करीब 10 हजार लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कई घरों और आसपास के इलाकों में पानी भरा हुआ है।

इधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को लंबे सूखे के बाद बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने की दो घटनाओं में एक दंपती समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसों में चार लोग घायल भी हुए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57