पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1348 को 21 और 22 सितंबर के लिए रद्द कर दिया गया है। दोनों दिन फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट से सुबह 7:15 बजे रवाना होना था। एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द होने के पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए हैं।
पटना एयरपोर्ट प्रशासन को एयरलाइन की ओर से रद्दीकरण की जानकारी दी गई है। फिलहाल परिचालन संबंधी समस्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
प्रभावित यात्रियों को अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जानने और टिकट से जुड़े वैकल्पिक इंतजाम, पुनर्निर्धारण या रिफंड की जानकारी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

















