राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री और बीकानेर-बाड़मेर में 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। सीतापुर में चौका नदी पर बना पुल डूब गया है। बच्चे घुटनों तक पानी में होकर स्कूल जा रहे हैं। राज्य के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश
















