जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 22 सितंबर की शाम एक कार से दो पुलिसकर्मियों के शव मिले। मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है।
दोनों रामबन की डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में तैनात थे। दोनों कार में संदिग्ध हालत में मिले थे। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामबन जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है।
















