गूगल आज 27 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। हालांकि, कागजों पर कंपनी 4 सितंबर 1998 को दर्ज हुई थी। शुरुआती सालों में अलग-अलग तारीखों पर जश्न मनाने के बाद, गूगल ने 2006 से वेब इंडेक्सिंग के एक बड़े रिकॉर्ड की याद में 27 सितंबर को ही अपना आधिकारिक जन्मदिन तय कर लिया।
6 चैप्टर में गूगल की पूरी कहानी…
गूगल के बिना जिंदगी कैसी होती? आज हर सवाल के जवाब ‘गूगल कर लो’ कहकर निकल जाते हैं, लेकिन 1998 से पहले सर्च करना था तो घंटों लग जाते थे।
फिर आए लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन। दो ऐसे जीनियस, जिन्होंने एक छोटे से प्रोजेक्ट से दुनिया की तीसरी बड़ी टेक कंपनी बना दी।

















