Advertisement

गिरदावरी कार्य देखने राजस्व अधिकारी पहुंच रहे खेतों में

गिरदावरी कार्य देखने राजस्व अधिकारी पहुंच रहे खेतों में

रायपुर, 2 अगस्त 2021छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग के पटवारी, राजस्व निरीक्षक द्वारा किसानों के खेतों के सभी खसरों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कि खेत में कौन सी फसल बोई गई है, धान एवं उसकी किस्म, मूंग, उड़द एवं अन्य फसलें जो बोई गयी हैं उसकी सम्पूर्ण जानकारी का भौतिक सत्यापन कर जानकारी अद्यतन की जा रही है। खसरे के अंतर्गत फसल, पेड़, मकान, सिंचाई सुविधा इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी ली जा रही है एवं खसरे में इसकी प्रविष्टि की जाती है। इस कार्य के निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने पेंड्रा तहसील के ग्राम पतगवा, भाड़ी, देवरीकला, कोडगार मे किसानों के खेत तक पहुंच कर पटवारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही उचित ढंग से गिरदावरी कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
ज्ञातव्य है कि एक अगस्त से 30 सितंबर तक गिरदावरी कार्य किया जाना है, जिसमें सभी खसरो का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी अन्य जानकारियां ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47