Advertisement

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया। प्लास्टिक दाना की बोरियों से कुछ बोरियों को अलग रखने पर लोगों को शक हुआ। जांच करने पर 238 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 19 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुनील कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह अपने साथी के मिलकर तस्करी कर रहा था। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस और एएनटीएफ ने दो अलग-अलग मामलों में 103.11 किलो गांजा जब्त किया है। भटगांव में पुलिस की घेराबंदी के दौरान ‘एडवोकेट हाईकोर्ट’ लिखी कार से 63.350 किलो गांजा पकड़ा गया।

बेलादुला में लोहे की अलमारी के अंदर छिपाकर रखा 39.76 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों जिलों की कार्रवाई में कुल करीब 341 किलो गांजा जब्त किया गया है।

पहला केस: सूरजपुर में ट्रक से 238 किलो गांजा बरामद

जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर घाट पेंडारी के मुख्य घाट में ट्रक क्रमांक UP 13 T 5497 पलट गया था। ट्रक के ड्राइवर सुनील कुमार ने ट्रक को क्रेन के जरिए उठवाया और बिखरे बोरियों को मजदूरों से उठवा रहा था। ट्रक में प्लास्टिक दाने भरे हुए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुनील कुमार ने ट्रक में लदे कुछ बोरियों को अलग रखकर उसे प्लास्टिक के तिरपाल से ढंककर छिपा दिया था। जिस कारण उसमें संदिग्ध सामान होने का शक लोगों को हुआ और सूचना चंदौरा पुलिस को दी गई।

करीब 1 करोड़ 19 लाख का गांजा जब्त

सूचना पर चंदौरा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के अगल-बगल जमीन पर प्लास्टिक दाना की बोरियां रखी थी, लेकिन मौके पर ट्रक ड्राइवर और बाकी लोग नहीं मिले।आस-पास की तलाशी लेने पर पुलिस को 9 बोरियों में भरे कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख बताई गई है।

ट्रक में प्लास्टिक दाना लोड होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ और वे आसानी से रायगढ़ के रास्ते सरगुजा जिला पार कर सूरजपुर पहुंच गए थे। अगर हादसा नहीं होता तो आरोपी पकड़े भी नहीं जाते।

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा

पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया है। सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक अलीगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी उसके साथी के नाम पर रजिस्टर्ड है। वे दोनों मिलकर ट्रक चलाते हैं।

आरोपी ने बताया कि ट्रक में ओडिशा से प्लास्टिक दाना के साथ गांजा रखकर लखनऊ उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। पेण्डारी घाट में ट्रक के पलटने के बाद उन्होंने गांजा को सड़क किनारे गड्ढे में छिपाकर तिरपाल से ढंक दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57