Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नल-जल योजना में मजदूरी करने वाले 22 साल के नशरूल आलम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद वह उसको बहला-फुसलाकर ओडिशा ले जा रहा था। पुलिस ने तकनीकी सबूतों की मदद से उसका पीछा किया और टाटानगर के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को परिजनों के हवाले क दिया गया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

30 सितंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

मामले में 30 सितंबर को तमनार थाने में महिला ने अपनी बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी करीबी सहेलियों से पूछताछ की।

इससे पता चला कि गांव में नल-जल योजना में मजदूरी करने वाले नशरूल आलम से नाबालिग की बातचीत होती थी। आरोपी नशरूल आलम (22) मोहम्मदपुर स्कूलटोला, थाना किशनगंज, जिला किशनगंज (बिहार) का रहने वाला है।

ट्रेन की आवाज से पुलिस को मिला सुराग

पुलिस ने नशरूल का मोबाइल नंबर हासिल कर उससे संपर्क किया। पूछताछ के दौरान वह लगातार गोलमोल जवाब देता रहा। इसी दौरान फोन पर बातचीत करते समय पुलिस को ट्रेन की आवाज सुनाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद थाना प्रभारी ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर उसकी लोकेशन की तलाश की। आरोपी के ट्रेन से ओडिशा की ओर जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हो गई।

टाटानगर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस टीम सड़क मार्ग से टाटानगर पहुंची। वहां जानकारी मिली कि आरोपी और बालिका कुछ समय पहले ही वहां से निकल चुके हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश जारी रखी।

इसी दौरान रास्ते में पुलिस को गुम नाबालिग और नशरूल आलम दिखाई दिए। सादी वर्दी में मौजूद थाना प्रभारी ने उन्हें रुकने के लिए आवाज दी। पुलिस को पहचानते ही नशरूल भागने लगा।

पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा

थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा किया और काफी दूर तक दौड़ने के बाद उसे पकड़ लिया। बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर दोनों को थाने लाया गया।

महिला पुलिस अधिकारी ने बालिका से पूछताछ की। उसने बताया कि गांव में काम करने आए नशरूल से उसका परिचय हुआ था। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे अपने साथ ले गया।

पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं

बालिका का आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65(1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा।

पुलिस ने आरोपी नशरूल आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47