Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज (7 अक्टूबर) छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज (7 अक्टूबर) छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी।

रायपुर में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा स्थित कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में नेताओं को कार्यक्रम में उपस्थिति की जिम्मेदारी दी है। पार्टी का उद्देश्य ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 सालों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा का यह अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा है।

हर जिले में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी

रायपुर शहर और ग्रामीण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

डिप्टी सीएम साव बिलासपुर और विजय शर्मा कवर्धा में

बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग-भिलाई में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव यात्रा में शामिल हैं। बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा और बस्तर में केदार कश्यप मौजूद हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तरह जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े, कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम शामिल हैं।

एमसीबी में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद हैं।

इसके अलावा गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद में सांसद विजय बघेल, बालोद में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय, नारायणपुर में सांसद भोजराज नाग और दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, बलौदाबाजार, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और सक्ती में भी प्रदेश के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हैं।

भाजपा के मुताबिक संबंधित जिलों के स्थानीय सांसद, विधायक और विभिन्न आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी अपने-अपने गृह जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हैं।

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा अभियान

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा इसी अभियान का हिस्सा है, जिसे पार्टी सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ आयोजित कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47