Advertisement

रायपुर के चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में रात के समय सेंधमारी की कोशिश की गई

रायपुर के चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में रात के समय सेंधमारी की कोशिश की गई है। अज्ञात आरोपी ने बैंक के ताले और शटर तोड़कर अंदर घुसा किया। उसने ब्रांच मैनेजर के केबिन, चेकबुक ड्रॉप बॉक्स, टेबल की दराज और कंप्यूटर मॉनिटर को नुकसान पहुंचाया।

कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम का लॉक भी डैमेज मिला। बैंक प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।बैंक शाखा प्रबंधक गणेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को रोजाना का काम पूरा करने के बाद शाम करीब 7 बजे शाखा बंद कर दी गई थी। अगले दिन 6 अक्टूबर को सुबह करीब 9.30 बजे कर्मचारी दानिश खान बैंक खोलने पहुंचे। इस दौरान शाखा प्रमुख के केबिन के प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था और शटर भी क्षतिग्रस्त मिला।

खिड़की का कांच टूटा मिला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कर्मचारी ने तुरंत शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। मैनेजर मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान खिड़की का कांच टूटा मिला। आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़ने के बाद खिड़की का कांच तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश किया।

स्ट्रांग रूम का लॉक भी तोड़ने का प्रयास

निरीक्षण के दौरान चेकबुक ड्रॉप बॉक्स और टेबल की दराज क्षतिग्रस्त, खुली मिली। बैंक में लगे कंप्यूटर स्क्रीन और मॉनिटर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। अज्ञात आरोपी ने कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की।

बैंक प्रबंधन के मुताबिक शाखा में रखी नकदी, दस्तावेज, अभिलेख और अन्य संपत्तियों का विस्तृत आकलन अभी किया जाना बाकी है। बैंक मैनेजर ने अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57