Advertisement

रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के सामारुमा क्षेत्र में बुधवार को हाथियों के सड़क पर आने से यातायात थम गया

रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के सामारुमा क्षेत्र में बुधवार को हाथियों के सड़क पर आने से यातायात थम गया। सुबह करीब 40 हाथियों का दल सड़क पर पहुंच गया था। शाम को भी हाथियों का दल जंगल से निकलकर सड़क पार करने पहुंचा।

इसी दौरान एक हाथी सड़क पर खड़े ट्रेलर के सामने आकर खड़ा हो गया। वह काफी देर तक ट्रेलर के पास रहा। इसके बाद हाथियों का दल जंगल की ओर लौट गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाथियों की आवाजाही के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया। हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद ही यातायात बहाल किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

49 हाथियों के दल में से 9 छाल रेंज की ओर गए

बताया जा रहा है कि पहले हाथियों का दल करीब 49 का था। इनमें से 9 हाथी छाल रेंज की ओर चले गए हैं। बाकी हाथियों की तमनार क्षेत्र में आवाजाही बनी हुई है। लगातार हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

वन अमले ने दोनों ओर रोका ट्रैफिक

हाथियों के सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने तक वन अमले ने दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया। हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद यातायात बहाल किया गया। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47