Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को दुर्ग आएंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को दुर्ग आएंगे। वे जिला मुख्यालय स्थित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही अलग-अलग योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे। इस दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि भी जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने रविशंकर स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं।

स्टेडियम में मानव निर्मित रंगोली भी तैयार की गई है। बैडमिंटन कोर्ट में भी रंगोली प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था, मंच, स्टॉल और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

महतारी वंदन की 32वीं किस्त होगी जारी

इसी कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त भी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग से प्रदेश की पात्र महिला हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे।

विभागीय जानकारी के अनुसार, 32वीं किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में करीब 632.40 करोड़ रुपए की राशि भेजी जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

कलेक्टर ने महिला-बाल विकास विभाग को किस्त जारी करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हितग्राहियों को बांटी जाएगी सामग्री

सेवा सेतु कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अलग-अलग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को हितग्राहियों की सूची, सामग्री और वितरण से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यहां लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग प्रवास के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। संबंधित विभागों को इन कार्यों की जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर रविशंकर स्टेडियम में बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, रंगोली, हितग्राहियों को सामग्री वितरण सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दोपहर 2 बजे होगा सेवा सेतु कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दोपहर करीब 12:05 बजे प्रथम बटालियन भिलाई स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रविशंकर स्टेडियम से प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां से दोपहर करीब 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47