Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। उड़नदस्ता टीम ने भगोरा गांव में एक घर पर दबिश दी। जांच के दौरान घर के अंदर और आंगन से बड़ी मात्रा में साल का चिरान बरामद हुआ। टीम ने मौके से 23 नग साल का चिरान और हाथ आरा जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि भगोरा निवासी छोटूराम यादव (42) के घर में अवैध रूप से साल की लकड़ी का चिरान कर उसका भंडारण किया गया है।

सूचना मिलते ही उड़न दस्ता टीम ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए मौके पर पहुंचकर घर की जांच की। इस दौरान घर के अंदर और आंगन में साल के चिरान के 23 नग मिले। इसके साथ ही लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाला हाथ आरा भी बरामद किया गया।

बेचने के लिए तैयार किया गया चिरान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वन विभाग की टीम ने साल के चिरान और हाथ आरा को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार साल की लकड़ी का चिरान तैयार कर उसे बिक्री के लिए रखा गया था। आशंका है कि लकड़ी भगोरा के जंगल से लाकर उसका चिरान किया गया था।इस कार्रवाई में उड़नदस्ता टीम के सहायक प्रभारी संदीप नामदेव, सोमेश टोप्पो, बोइरदादर परिसर रक्षक भूषण जांगड़े सहित अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आगे की कार्रवाई की जा रही

इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि जब्त चिरान का नापजोख कर उसकी कीमत का आंकलन किया जा रहा है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वन अमला को सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर जांच करने पर साल का चिरान काफी मात्रा में मिला। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47