Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह10.30 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई

औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह10.30 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आग के चपेट में आ गए। केमिकल के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुएं के गुबार से ढंक गया।

करीब 5 किलोमीटर तक धुआं ही दिखाई देता रहा। आग बुझाने के लिए भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, जेके लक्ष्मी, बीएसपी और जिला दमकल टीमों के 12 वाहन मौके पर पहुंचे। करीब 5 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में 12 सौ लीटर फोम और 50 हजार लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया।

दमकल विभाग के प्रवीण बारा ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग लगातार बढ़ती जा रही थी, इसलिए अन्य विभागों से समन्वय कर दमकल गाड़ियां बुलाई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

फैक्टरी में नेफ्थलीन की गोलियां (बॉल्स) बनाई जाती हैं। इनका उपयोग अलमारी आदि में कॉकरोच और अन्य कीड़ों से बचने में किया जाता है।

सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी केमिकल के संपर्क में आई और आग भड़क गई। आग फैलने से फैक्ट्री के अंदर से लगातार धमाकों की आवाजें आने लगीं। आशंका जताई गई कि तेज गर्मी के कारण केमिकल से भरे ड्रम फट रहे थे।

धमाकों और आग की तीव्रता को देखते हुए दमकलकर्मियों के लिए फैक्ट्री के अंदर जाकर आग बुझाना बेहद मुश्किल हो गया। आसपास की कंपनियों ने भी पानी उपलब्ध कराकर राहत कार्य में मदद की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57