छत्तीसगढ़ में अब तक 589.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 589.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर 4 अगस्त 2021राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 589.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 4 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 898.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 423 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 494.4 मिमी, सूरजपुर में 700.8 मिमी, बलरामपुर में 660.5 मिमी, जशपुर में 620.2 मिमी, कोरिया में 587.6 मिमी, रायपुर में 512.7 मिमी, बलौदाबाजार में 623.1 मिमी, गरियाबंद में 531.9 मिमी, महासमुंद में 506.8 मिमी, धमतरी में 495 मिमी, बिलासपुर में 647.8 मिमी, मुंगेली में 600.7 मिमी, रायगढ़ में 529.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 635 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 654.8 मिमी, दुर्ग में 522.7 मिमी, कबीरधाम में 495.9 मिमी, राजनांदगांव में 444.9 मिमी, बेमेतरा में 720.6 मिमी, बस्तर में 464.1 मिमी, कोण्डागांव में 554.8 मिमी, कांकेर में 493.7 मिमी, नारायणपुर में 673.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 527.1 मिमी, सुकमा में 869.5 और बीजापुर में 636 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।