Advertisement

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आगरा में इतनी बारिश हुई कि सीएम को योगी का दौरा रद्द करना पड़ा। आज 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

तमिलनाडु में गुरुवार को पूर्वोत्तर मानसून ने दस्तक दे दी। कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। करूर जिले के थोगैमलाई में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट और आसपास के आंतरिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। केलांग का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस में गया है।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। करौली में सुबह हुई बारिश से पहले कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था। अलवर में करीब चार घंटे तक बारिश हुई। जयपुर में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47