दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत 5 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में लगातार 15वें दिन भी बाढ़ का असर है। कॉलोनियों में कमर तक पानी भरा है। इससे 40 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हैं।
राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे।
उत्तराखंड के केदारनाथ और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। नैनीताल में भारी ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के मनाली, चंबा और लाहौल-स्पीति में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इससे पारा गिरा और ठंड बढ़ी है।

















