Advertisement

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

वहीं, रामनगर में पर्यटकों की चलती इलेक्ट्रिक कार पर पेड़ गिर गया। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे और पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग समेत कई सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। जोशीमठ में बारिश का पानी और मलबा घरों में घुस गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा पानी में डूब चुके हैं। 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की सड़कों पर नावें चल रही हैं। गोंडा के आठ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और 7 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और चार मंदिर नदी में समा चुके हैं।

बिहार में बेतिया, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। पटना में काले बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर के पास गंगा नदी में कटाव से कई घर नदी में समा गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47