मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे। इसके बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री, पीएम आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं।
विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए 10 अक्टूबर का समय मांगा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, मुलाकात के लिए पहला 2 अक्टूबर को समय मांगा गया था। समय नहीं मिलने पर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन किया जा सकता है।
लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

















