Advertisement

देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है

देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है। हालांकि, मध्य प्रदेश के 16 जिलों में चक्रवात के असर के चलते अगले 3 दिन बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर हुई बारिश से यूपी में 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिलों में और गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। लखनऊ के इटौंजा में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। एक की मौत हो गई। 5 को बचा लिया गया। उन्नाव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार शाम बारिश और बर्फबारी हुई। देहरादून में बारिश हुई जबकि अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में भी ओले गिरे। यमुनानगर में हुई तेज बारिश के कारण मंडियों में खुले में रखी धान की फसल और ट्रालियों में लदी उपज भीग गई।

बिहार के मुंगेर, गयाजी, बांका मोतिहारी में मंगलवार को बारिश हुई। 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47