यूपी में बाढ़ के बीच फिर से मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और सुल्तानपुर समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गोमती नदी का पानी 10वें दिन भी बढ़ रहा है। प्लासियो मॉल के चारों ओर पानी भर गया है।
आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली भी गिरने की आशंका है। लेकिन 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
उत्तराखंड में बुधवार को 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सारीगाड़ के पास लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया है। चमोली में भारी स्नोफॉल से हेमकुंड साहिब धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।
राजस्थान में 12 अक्टूबर के बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। वहीं, 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

















