एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने शुक्रवार को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद समेत छह शहरों में 29 ठिकानों पर छापेमारी की।
ED की जांच में सामने आया है कि फर्जी वॉट्सएप ग्रुप्स के जरिए दिए गए टिप्स के जाल में फंसकर 1 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों ने पैसे गंवाए हैं।
ED के छापों के दायरे में दोनों कंपनियों के कॉर्पोरेट दफ्तर, उनके प्रमोटरों के आवास, कम कीमत पर शेयर पाने वाले व्यक्तियों के घर, स्टॉक-ब्रोकिंग और फाइनेंस फर्मों के ऑफिस शामिल हैं।
इसके अलावा प्रमोटर वॉट्सएप ग्रुप चलाने के संदिग्धों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, शेयर लेनदेन के रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।

















