इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को उड़ने वाली कार दिखाई। इस कार का नाम रोडस्टर है। डेमो के दौरान, रोडस्टर एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और बिल्कुल उल्टी हो गई। इसके बाद कार रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई।
यह कार के निचले हिस्से में लगे थ्रस्टर्स की वजह से मुमकिन हो पाया। रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार में थ्रस्टर्स लगे हैं। रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले इन थ्रस्टर्स की मदद से ये कार 1 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
मस्क ने बताया कि रोडस्टर में 10 नोजल और अल्ट्रा हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल किया गया है। इनकी मदद से कार हवा में उछल सकती है और जमीन पर भी तेजी से रफ्तार पकड़ सकती है। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा।

















