Advertisement

बैंक संबंधित जानकारी किसी को शेयर न करें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता

बैंक संबंधित जानकारी किसी को शेयर न करें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम मानी में चलित थाना का आयोजन
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर ग्राम मानी में चलित थाना का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से बैंक की डिटेल किसी को ना देने की अपील की साथ ही मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण
आज ग्राम मानी में चलित थाना आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने, मोबाईल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रही ठगी के शिकार आमजन न हो, यातायात नियमों की जानकारी सूरजपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने दी। साथ ही लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए बारीकी से जानकारी दी।
इस गरिमामय आयोजन में ग्रामीणों ने जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक के आगमन पर आत्मीय स्वागत कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को एटीएम से धोखाधड़ी, साइबर क्राइम और किसी के द्वारा एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर की जानकारी मांगे जाने पर न देने की समझाईश दी। लोगों की शिकायत, समस्या के जल्द निराकरण के लिए सूरजपुर पुलिस के संवाद नंबर 7999161672 के बारे में ग्रामीणों को बताया। चलित थाना के दौरान कई वरिष्ठ नागरिकगण भी मौजूद थे जिन्हें समर्पण कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए समर्पण सदस्यता के फार्म भरवाए गए।
चलित थाना में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में जनता के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है, जुआ, शराब, नशीली पदार्थ जैसे अवैध कारोबार की तत्काल सूचना दें ताकि कार्यवाही कर अपराध को रोका जा सके। ग्रामीणों को ट्रेफिक नियमों का पालन करने की समझाईश देकर यातायात नियमों की जानकारी से औरों को अवगत कराने कहा। चलित थाना के दौरान कई जरूरतमंद लोगों को पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट वितरण किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एएसआई के.के.यादव, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, अदीप प्रताप सिंह, ग्राम मानी सरपंच सोनामती, पोड़ी सरपंच दरोगा सिंह, सलका सरपंच दिनेश सिंह, डेडरी उप सरपंच देवेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47