Advertisement

अनुपस्थित कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

अनुपस्थित कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 
उप संचालक लोक शिक्षण ने बताया है कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण द्वारा द्वारा विगत 2 अगस्त 2021 को विकासखण्ड बतौली के अतंर्गत आने वाले ग्राम सेदम में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान शाला में अनेक पाठ्य पुस्तकें एवं अन्य शालेय सामग्रियों को अव्यवस्थित रूप से रखने एवं शाला के कमरो एवं प्रांगण में स्वच्छता की कमी पाई गई थी। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शाला के प्राचार्य प्रतिमा मेरी टोप्पो की एक वेतन वृद्धि रोकेने के निर्देश उप संचालक शिक्षा को दिए गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर का निरीक्षण 28 जुलाई 2021 को किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्यायाम शिक्षक  राजेश सिंह एवं सहायक ग्रेड-2 सुधा रावत को अन्य संस्थाओं में संलग्न पाया गया। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुर के निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ व्यायाम शिक्षक गोंविद राम मिरी एवं  परमेश्वर राम अनुपस्थित पाए गए।

अनुपस्थित पाए कर्मचारियों के वेतन आहरण को रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंझीडांड में पदस्थ व्याख्याता एलबी अंग्रेजी  मनोज कुमार सिंह भदोरिया द्वारा पाठ्यपुस्तकों की जगह गाईड के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्यापन कराते हुए पाया गया। इस पर संबंधितों के वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोकने के लिए निर्देशित किया गया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47