Advertisement

कलेक्टर ने लिया स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा

कलेक्टर ने लिया स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को पुलिस ग्राउण्ड में स्वतत्रंता दिवस की जिला स्तरीय आयोजन की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मैदान की समतलीकरण, मुख्यमंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर गरिमामय आयोजन हेतु समय पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने समारोह स्थल पर निर्मित हो रहे मुख्य मंच, प्रवेश द्वार तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने वीवीआइपी, मीडिया तथा आमजनता की बैठक व्यवस्था उचित स्थान पर करने तथा मंच के पीछे ग्रीन रूम निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग तथा प्रवेश द्वार स्पष्ट रुप से चिन्हांकित हो ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी प्रकार बैठक व्यवस्था भी पहले से निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निर्वहन करें।

कलेक्टर ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को 13 अगस्त तक आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम प्रदीप साहू, उप पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47