Advertisement

रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे

रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान धान बोनस, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, बकाया भुगतान और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ी मांगों को लेकर जुटे हैं। किसान ‘अन्नदाता गर्जना रैली’ के तहत नया रायपुर में महानदी भवन घेराव करेंगे। रैली का नारा ‘रायपुर चलो, कृषिमित् कृषस्व यानी खेती ही करो’ रखा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

किसानों ने साल 2022-23 की धान खरीदी का बकाया 1700 करोड़ रुपए तत्काल देने की मांग की है। इसके अलावा, तीन वर्षों की 258 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ देते हुए 3358 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने की मांग रखी है।

किसानों की मांग है कि धान खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक की जाए। प्रति तौल अधिकतम 40 किलो 700 ग्राम धान लेने के लिए शासन आदेश जारी किया जाए, ताकि तौल व्यवस्था स्पष्ट रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57