निर्वाचन आयोग ने 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने संकेत दिया है कि इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च से मई 2027 के बीच समाप्त हो रहा है।














