अफगानिस्तान ने शारजाह में तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 37 रन से हरा दिया। टीम ने 66 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 177 रन बनाए। 20 साल के एजाज अहमदजई ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, जबकि राशिद खान ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। राशिद ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार छठा T20I मुकाबला जीता।
12वें ओवर में 66 रन पर 5 विकेट गिरे
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में कप्तान इब्राहिम जादरान ब्रैड इवांस की गेंद पर कवर में कैच आउट हो गए। इसके बाद अर्नेस्ट मसूकू ने सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद अकरम को पवेलियन भेजा।















