Advertisement

विश्रामपुर पुलिस ने चैन स्नेचिंग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

विश्रामपुर पुलिस ने चैन स्नेचिंग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सूरजपुर जिले के ग्राम शिवनंदपुर में गत 2 अगस्त को मीनाक्षी बरिक अपने पुत्री के साथ विश्रामपुर में लगने वाले माॅर्केट से पैदल चलते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। घटना दिनांक को शिवनंदपुर के फौजी गली में दो अज्ञात व्यक्ति अपाचे मोटर यान में सवार वहां पहुंचे और उनके गले में पहने सोने के चेन को खींच कर तेजी से भाग गए। मामले की रिपोर्ट पर विश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए भागे गये संभावित स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी हेतु घटना स्थल सहित अन्य जगहों के सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में विश्रामपुर की पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज हासिल कर जांच पड़ताल किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी बीच पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर बतौली काराबेल नाका के पास घेराबंदी कर लाल रंग के अपाचे मोटर सायकल में 2 व्यक्ति को पकड़ा जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ पर चालक सोनू कुमार नट निवासी झक्कडपुर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर एवं पीछे बैठे व्यक्ति आकाश नट निवासी शिवपुर, थाना पत्थलगांव का रहने वाला बताए। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि 2 अगस्त को फौजी गली में महिला को सोने का चैन पहनकर जाते देख वारदात को अंजाम देने का योजना बनाया और महिला जब अपने घर जा रही थी उसी दौरान उसके गले में पहने चैन को लेकर फरार हो गए एवं उस चैन को एक व्यक्ति को देना बताया है जिसकी पतासाजी पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग के अपाचे मोटर सायकल को जप्त दोनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बिश्रामपुर सुभाष कुजूर, एसआई के.डी.बनर्जी, चैकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी, एएसआई एलपी गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, संजय सिंह यादव, आरक्षक अकरम मोहम्मद, अखिलेश पाण्डेय, अजय प्रताप राव, संजय यादव व रविशंकर पाण्डेय सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47