Advertisement

केनापारा पर्यटन स्थल का तीन दावेदार सामने आने से मामला उलझा

केनापारा पर्यटन स्थल का तीन दावेदार सामने आने से मामला उलझा

ग्राम पंचायत जयनगर, केनापाराऔर एसईसीएल बिश्रामपुर प्रबंधन ने ठोकी अपनी दावेदारी

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर -एसईसीएल बिश्रामपुर की खुली खदान 6 नंबर में जिला प्रशासन एवं एसईसीएल प्रबंधन के सहयोग से बने पर्यटन स्थल को केनापारा फिश प्वाइंट से नाम परिवर्तन कर जयनगर के नाम करने जिला प्रशासन को पूर्व में दिए गए अल्टीमेटम की अवधि पूर्ण होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांगे पूरा नहीं किए जाने पर आज जयनगर के जनप्रतिनिधियों ने धरना आंदोलन एवं सड़क जाम करने फिश पॉइंट स्थल पहुंचे जहां जिला प्रशासन ने उचित विचार करने हेतु 1 सप्ताह का समय मांगा है जिस पर जनप्रतिनिधियों ने अपना आंदोलन आगामी तिथि तक वापस ले लिया है।।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को दिए गए पूर्व के अल्टीमेटम पर मांगे पूर्ण नहीं किए जाने पर आज ग्राम जयनगर के जनप्रतिनिधियों में उपसरपंच मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद मकसूद ,वेद प्रकाश मिश्रा, जाहिद अली, असलम खान ,गुलाम मुस्ताक, समीम पलिहा, सैफुल्ला खान, टेपराम, इसराइल खान, देवधन बिझिया, इकबाल सोनू, कृष्णपाल बीझिया, विनोद ,निर्धारित आंदोलन स्थल आंदोलन की रूपरेखा तय करने पहुंचे। उधार आंदोलन करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से एस डी एम सूरजपुर रवि सिंह, तहसीलदार प्रतीक जयसवाल, पिलखा उपतहसीलदार माधुरी अर्चना ,नगर निरीक्षक दीपक पासवान, लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने चर्चा की ।आंदोलनकारियों के इस मांग पर कि केनापारा फिश प्वाइंट का नाम परिवर्तित कर जयनगर फिश प्वाइंट करे। प्रदर्शन कारियो को उक्त अधिकारियों ने केनापारा फिश पॉइंट का पुनः नामकरण का विचार करने को लेकर लिए गया निर्णय सी 1 सप्ताह के अंदर अवगत कराए जाने की लिखित आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जयनगर के जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर केनापारा फिश प्वाइंट जो जयनगर की भूमि पर संचालित है का नाम परिवर्तन कर जयनगर फिश प्वाइं करने के संबंध में ज्ञापन पूर्व में सौंपा था ।इस संबंध में अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं होने पर , ग्राम के निवासियों ने एकमत होकर आज सड़क जाम करने का निर्णय लिया था जो उक्त अधिकारियों के समझाईस पर फिलहाल स्थगित कर दिया गया

केनापारा की भूमि पर पर्यटन स्थल है बदलाव किया गया तो मतदान का करेंगे बहिष्कार-ग्राम केनापारा निवासी निर्मल साहू, लवन रजवाड़े ,रामप्रकाश, कृष्ण गुप्ता, विशंभर यादव, सरपंच भरत पंडो, श्याम सुंदर ने कहा कि ग्राम पंचायत जयनगर के निवासियों की मांग गलत है ।यह क्षेत्र केनापारा के अंतर्गत आता है। जिसे स्वीकार करते हुए एसईसीएल एवं जिला प्रशासन ने पर्यटन स्थल का नाम केनापारा रखा था। जिसका समर्थन तेलाईं कछार, कैलाशपुर ,राजापुर, परवतीपुर, गणेशपुर ,बीरपुर, शिव सागर, गोपालपुर, परसा पारा, कंदरई,जामदाई, पेंडरखी ,रतनपुर, कोरिया, कंदराई ग्राम के सरपंच सहित बीडीसी नीलू प्रसाद गुप्ता, गुड्डू कुजुर, फुलवसीया आज जनप्रतिनिधियों ने समर्थन किया है। यदि प्रशासन इन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर केनापारा पर्यटन स्थल को जयनगर पर्यटन स्थल का नाम दिया तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।
केनापारा पर्यटन स्थल एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र का है- महाप्रबंधक इस संबंध में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक विद्यानंद झा ने नवभारत को बताया कि एसईसीएल के समस्त श्रमिक संघ के जनप्रतिनिधियों ने केनापारा को एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र का पर्यटन स्थल नाम देने की मांग रखी है ।इस मांग को हम जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे ।एसईसीएल प्रबंधन ने केनापारा स्थित पूर्व के भू स्वामियों को मुआवजा, नौकरी एवं विस्थापन कर चुकी है। इस कारण से केवल इस पर्यटन स्थल का हक केवल विश्रामपुर एसईसीएल प्रबंधन का बनता है। इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। केनापारा पर्यटन स्थल का तीन दावेदार एसईसीएल बिश्रामपुर, केनापारा पंचायत एवं जयनगर ग्राम पंचायत की दावेदारी होने से मामला और बिगड़ता चला जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47