Advertisement

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 दिनों में 3 बड़ी कार्रवाई की है

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 दिनों में 3 बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में कुल 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपए बताई गई है।

आज 5 नवंबर को जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपए है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

पुलिस ने एक बाइक से पिकअप की पायलेटिंग कर रहे आरोपियों समेत 3 नाबालिगों को भी पकड़ा। इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक दिन पहले कांकेर के गढ़िया पहाड़ के पास पुलिस ने गांजे की 70 बोरियां बरामद की थीं, जबकि केशकाल में कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा मिला था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि कांकेर में तस्कर गांजा छोड़कर भाग गए थे।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर की सुबह बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप (CG 17 KL 0411) में गांजा भरकर कुछ लोग ओडिशा से कुरंदी होते हुए जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर टीम बनाई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस ने ग्राम अड़ावाल स्थित रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक पिकअप की पायलेटिंग करते हुए आते दिखे। उनके पीछे संदिग्ध पिकअप भी पहुंची।

पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

15 बोरियों में मिला 476 किलो गांजा

पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें रखी 15 बोरियों से कुल 476.500 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार, गांजे को बंडल बनाकर पैक किया गया था, ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस को शक न हो।

ओडिशा के मलकानगिरी के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने भगवान पांगी (25), घासी खिलो (21), चित्रसेन गल्लोरी (22), रोहणी गल्लोरी (27) और 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। सभी ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कोरकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोंटामाड़ी के निवासी हैं। पुलिस ने गांजे के अलावा पिकअप वाहन, बाइक (OD 30 B 6256), 6 मोबाइल फोन और 1500 कैश जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया है। ASP सुखनंदन सिंह ने कहा कि, नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57