Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस बार वे छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां कोबरा ऑपरेशंस बेस में CRPF जवानों को मिठाई खिलाई और दिवाली की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में यह पहली दिवाली है। यहां का हर जवान उनका परिवार है। बस्तर से नक्सली आतंक खत्म हो गया है और अब विकास की बहार है। हथियार उठाने वाले नक्सली जा चुके हैं, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा।

पीएम बोले- मैं भी आपके बीच दिवाली मनाने आया

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज देशभर और दुनिया के हर कोने में करोड़ों भारतीय रोशनी का यह पावन त्योहार मना रहे हैं। लोग दूर-दूर से अपने घर लौट रहे हैं। यह परिवार और अपनों के साथ मिलकर त्योहार मनाने का खास मौका है। मैं भी आपके बीच दिवाली मनाने आया हूं।’

जवानों से कहा- आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीएम ने कहा, ‘आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इस बार मैं बस्तर के जंगलों में आपके साथ दिवाली मनाने आया हूं। यह वही इलाका है, जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था। आपके बलिदान और समर्पण की वजह से अब इस इलाके से नक्सलवाद खत्म हो गया है और यहां विकास की नई लहर शुरू हुई है।’

सफलता के लिए सही इरादे और सही नीतियां चाहिए

पीएम ने कहा, ‘सफलता के लिए सही इरादे और सही नीतियां जरूरी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हमने एक के बाद एक कई कड़े फैसले लिए। ऐसे कई कदम भी उठाए गए, जिनके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है।

इन फैसलों और प्रयासों से नक्सलियों और अलगाववादियों की फंडिंग पर बड़ी चोट की गई। नकली नोटों के नेटवर्क को खत्म किया गया। इससे न केवल उनकी आर्थिक ताकत टूटी, बल्कि उनकी पूरी सप्लाई लाइन भी बाधित हो गई। इसके परिणामस्वरूप हथियारों की सप्लाई रुक गई और नक्सलियों की आवाजाही और भर्ती पर भी रोक लगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57