Advertisement

रायगढ़ जिले में जुआ फड़ों पर कार्रवाई के लिए गठित पुलिस की विशेष टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया

रायगढ़ जिले में जुआ फड़ों पर कार्रवाई के लिए गठित पुलिस की विशेष टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 9 लाख 500 रुपए कैश जब्त किया है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों कार्रवाई खरसिया और कोतरारोड थाना क्षेत्र में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, टीम को खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर और कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों जगहों पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पहली कार्रवाई रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर की गई। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के जुआरी फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 19 जुआरियों को पकड़ा।

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 6 लाख 7 हजार 400 रुपए कैश जब्त किया है। इस मामले में खरसिया थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जुआ

दूसरी कार्रवाई कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपए कैश जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी

कैलाश अग्रवाल (49), राधेन्द्र गुप्ता (44), दोनों निवासी घरघोड़ा; विकास अग्रवाल (49), राजकमल अग्रवाल (38), अभिषेक अग्रवाल (36), विनय अग्रवाल (36), अमोल अग्रवाल (40), संदीप अग्रवाल (41), आलोक अग्रवाल (45), संजय कुमार (38), अंकित कुमार (36), मुरली अग्रवाल (38), प्रतीक अग्रवाल (38), अमन कुमार (30), दिनेश अग्रवाल (53), शुभम अग्रवाल (25), सभी निवासी खरसिया; पारस उर्फ पिन्टु (36), निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़; हासित गुप्ता (48), निवासी टेन्डा नावापारा और नरेश कुमार (58), निवासी रायगढ़।

तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी

दिनेश यादव (44), निवासी बोईरदादर, रायगढ़; चमनदीप सिंह (23), निवासी कोष्टापारा, रायगढ़; रौनक अग्रवाल (37), निवासी रायगढ़; राजीव लोचन बेहरा (40), निवासी बोईरदादर, रायगढ़; आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़; विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर; प्रिंस सलूजा (27), निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़; पंकज कुमार महथा (41), निवासी जगतपुर, रायगढ़; रजत गोयल (31), निवासी कबीर चौक, रायगढ़ और यश अग्रवाल (29), निवासी गजानंदपुरम, रायगढ़।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57