Advertisement

अपर असम के शिबसागर जिले के थौवरा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की AICC सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने ली बैठक

अपर असम के शिबसागर जिले के थौवरा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की AICC सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने ली बैठक

थौवरा ब्लॉक के नेमुगिरी पंचायत,पारिजाद पंचायत औऱ बौखरबेंगना पंचायत में दल-बदल के कारण निर्मित हुई आगामी उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बनाई रणनीति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

06 अगस्त,शुक्रवार/शिबसागर/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व असम के प्रभारी विकास उपाध्याय इस समय अपने प्रभार राज्य असम के दौरे पर हैं। दल-बदल के कारण निर्मित हुई आगामी उपचुनाव को लेकर विकास उपाध्याय के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार करने एवं संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने AICC सचिव विकास उपाध्याय आज अपर असम के शिबसागर जिले के थौवरा ब्लॉक के नेमुगुरी पंचायत,पारिजाद पंचायत और बौखरबेंगना पंचायत में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। आज के इस बैठक कार्यक्रम में विकास उपाध्याय ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि निजी स्वार्थ के चलते दल-बदल करने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि को आमजनता कभी माफ नहीं करेगी,ऐसा कर के वो जनप्रतिनिधि अपने जनता के विश्वास का अपमान करता हैं। हम बता दे कि थौवरा विधानसभा के विधायक ने जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया हैं जिसके कारण इस सीट में उपचुनाव होने वाले हैं,अपर असम में थौवरा विधानसभा समेत 3 सीट ऐसे हैं जहाँ उपचुनाव होने हैं इन्हीं उपचुनाव में कुशल रणनीति तैयार कर जीत हासिल करने के लिए विकास उपाध्याय असम पहुँचे हैं। थौवरा ब्लॉक कांग्रेस की इस बैठक में आज काँग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 10 बीजेपी कार्यकर्ता ने कांग्रेस में प्रवेश लिया,प्रभारी महोदय के उपस्थिति में काँग्रेस प्रवेश करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47