Advertisement

5 जुआरियों को विश्रामपुर पुलिस ने 3650 रू के साथ पकड़ा

5 जुआरियों को विश्रामपुर पुलिस ने 3650 रू के साथ पकड़ा

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर – पुलिस ने 5 जुआड़ियों को जुआ खेलते 3650 रूपये के साथ धर दबोचा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त संबंध में जानकारी के अनुसार अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कडे़ निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी रखी है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को थाना विश्रामपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रामनगर डबरीपारा शंकर मंदिर के पास दबिश देकर जुआ खेलते 5 लोगों शोभाराम, छत्रपाल मानिकपुरी, राजेश राजवाड़े, ललित व विजय रजक को रंगे हाथों पकड़ा। जुआ फड़ से 3650 रूपये जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
विश्रामपुर -विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और इसके इनके अनुषांगिक संगठनों द्वारा कांवरिया संघ विश्रामपुर के बैनर तले आगामी 9 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 6 बजे से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनुषांगिक संगठनों के द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। आगामी 9 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 6 बजे रेन नदी ग्राम पचिरा से जल उठा कर मां महामाया समलेश्वरी मंदिर प्रांगण स्थित शिव मंदिर रामेश्वरम शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। इस पवित्र कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक हर उम्र की मां बहने एवं बंधुओं से अपनी उपस्थिति कराने की अपील की गई है। आयोजन कर्ता सुजीत सिंह, प्रियांशु सोनी, प्रह्लाद निषाद, श्रीकांत ठाकुर ,करण रावत, अजीत सिंह ,दीपक गुप्ता ,आकाश सोनी आदि शिव भक्त आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47