भारत के खिलाड़ियों ने एक नई खेलशक्ति के रूप में उभरने का कराया अहसास: मुख्यमंत्री बघेल

भारत के खिलाड़ियों ने एक नई खेलशक्ति के रूप में उभरने का कराया अहसास: मुख्यमंत्री बघेल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

टोकियो में नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम उपलब्धि से पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित

मुख्यमंत्री बघेल ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर 7 अगस्त 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोकियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और 65 किलोग्राम वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे देश के लिए गौरवमयी क्षण बताया है। उन्होंने कहा है कि टोकियो आलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने भारत को नई खेल शक्ति के रूप में उभरने का अहसास करा दिया है। देश के खिलाड़ियों ने टोकियो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि टोकियो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों की उपलब्धि और प्रदर्शन देश को एक नई खेल शक्ति के रूप में उभरने का अहसास करा रही हैै। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलंपिक खेल में कोई भी पदक पाना एक गौरवमयी क्षण होता है। इस प्रतियोगिता में किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन व्यक्तिगत नहीं पूरे देश का प्रदर्शन माना जाता है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से देश भर के युवा खिलाडियों को प्रेरणा मिलेगी।