Advertisement

राज्य में 9 लाख 50 हजार 541 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का हो चुका वितरण : राज्य को अब तक लक्ष्य के विरूद्ध 64 प्रतिशत उर्वरक की आपूर्ति

राज्य में 9 लाख 50 हजार 541 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का हो चुका वितरण : राज्य को अब तक लक्ष्य के विरूद्ध 64 प्रतिशत उर्वरक की आपूर्ति

राज्य में खरीफ सीजन 2021 के लिए भारत सरकार द्वारा रासायनिक उर्वरक के लिए अनुमोदित लक्ष्य 11 लाख 75 हजार मीट्रिक टन के विरूद्ध अब तक 7 लाख 54 हजार 476 मीट्रिक टन विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरक की आपूर्ति की गई है, जो कि अनुमोदित लक्ष्य का 64 प्रतिशत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खरीफ सीजन 2021 के लिए राज्य में कृषकों को 10 अगस्त तक 9 लाख 50 हजार 541 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। यहां यह उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल 2021 की स्थिति में राज्य में रासायनिक उर्वरक का बचत स्कंध 4 लाख 75 हजार 544 मीट्रिक टन था, जिसमें निजी क्षेत्र में 3 लाख 26 हजार 6 मीट्रिक टन एवं सहकारी क्षेत्र में एक लाख 49 हजार 538 मीट्रिक टन की मात्रा शामिल है। बचत स्कंध एवं चालू खरीफ सीजन में प्राप्त उर्वरक को मिलाकर अब तक कुल 9 लाख 50 हजार 541 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सहकारी क्षेत्र को चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित लक्ष्य 7 हजार 25 हजार मीट्रिक टन के विरूद्ध अब तक 4 लाख 51 हजार 501 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र हेतु निर्धारित लक्ष्य 4 लाख 50 हजार के विरूद्ध अब तक 3 लाख 2 हजार 975 मीट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति भारत सरकार द्वारा की गई है। सहकारी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को अब तक 5 लाख 60 हजार 790 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र के माध्यम से 4 लाख 42 हजार 751 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47