Advertisement

रायपुर में ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने रिटायर आबकारी कर्मचारी से लूट की

रायपुर में ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने रिटायर आबकारी कर्मचारी से लूट की है। आरोपियों ने ऑटो में बैठाने के बाद महज 10-15 कदम आगे जाकर बुजुर्ग को घेर लिया और उनकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया।

पर्स में करीब 26 हजार रुपए कैश थे। वारदात के बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर ऑटो से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम खिलोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महावीर ध्रुव आबकारी विभाग में वाहन ड्राइवर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 17 सितंबर को वे जगदलपुर से बस में रायपुर पहुंचे थे। शाम करीब 4:30 बजे संतोषी नगर स्थित मार्बल पैलेस के सामने सर्विस रोड पर बस से उतरकर वे पैदल संतोषी नगर चौक की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ऑटो क्रमांक CG07T2092 का ड्राइवर तीन युवकों के साथ वहां पहुंचा। चालक और युवकों ने महावीर को ऑटो में बैठने के लिए कहा। घर जाने के लिए वे ऑटो में बैठ गए। ऑटो चालक ने करीब 10-15 कदम ही वाहन आगे बढ़ाया था कि चालक समेत तीनों युवकों ने उन्हें घेर लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑटो में एक दूसरे का नाम ले रहे थे आरोपी

आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी पैंट की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। इसमें करीब 26 हजार रुपए कैश थे। लूट के बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और ऑटो से नीचे उतार दिया। इसके बाद चारों संतोषी नगर चौक की ओर भाग निकले।

महावीर ने पुलिस को बताया कि ऑटो की पिछली सीट पर बैठे युवक आपस में बातचीत के दौरान अपना नाम शंभू लाल, राकेश और लक्की बता रहे थे। वारदात की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को भी दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ऑटो नंबर के आधार पर चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फुटेज में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47