Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने बैंक के सामने साइबर फ्रॉड से बचने लोगों को दी जानकारी।

सूरजपुर पुलिस ने बैंक के सामने साइबर फ्रॉड से बचने लोगों को दी जानकारी।

पुलिस मित्र अभियान में ऑनलाइन ठगी से बचना सिखा रही, ताकि धोखे से बच सकें ग्रामीण।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़सूरजपुर:पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर चौकी प्रभारी तारा लवकुमार पाण्डेय के द्वारा सेन्ट्रल बैंक एवं सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शिवनगर के सामने लोगों को साइबर क्राइम व फ्रॉड से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
गौरतलब है कि एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी तारा के द्वारा बैंक में आने वाले व्यक्ति सहित आसपास के लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बन कर एटीएम नंबर पूछ खाते से पैसे निकालने की घटनाओं सहित हाल के दिनों केबीसी में लॉटरी लगने के नाम पर हो रहे धोखाधड़ी के बारे में बताते हेतु सावधानी बरतने की हिदायत दी। लोगों को कहा कि अजनबी को एटीएम कार्ड को भूल कर भी न दें वरना आपके एटीएम कार्ड का दुरुपयोग हो सकता है। इसके साथ ही बताया गया कि बाहरी नंबरों व विदेश से आपके मोबाइल नंबर पर आने वाली कॉल के झांसे में मत आएं।
जिले के लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने *पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन में पुलिस ने नवाचार शुरू किया है। जिसके तहत पुलिस के अधिकारी बैंक के सामने पुलिस मित्र अभियान के तहत ग्रामीणों की सभाएं ली जाकर ऑनलाइन ठगी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसमें फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने के साथ ही ठग क्या-क्या जानकारी मांगता है, इसके बारे में भी बताया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक में लोगों को साइबर फ्रॉड की जानकारी देने के साथ ही ठगी होने पर तत्परतापूर्वक खाता होल्ड कराने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थाना-चौकी प्रभारी ग्रामीण क्षेत्रों में अवेयरनेस प्रोग्राम चला रहे है ताकि आर्थिक ठगी से ग्रामीणों को बचाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार से लॉटरी लगने सहित अन्य प्रकार के लालच में न आए वरना आप ठगी के शिकार हो सकते है। सावधानी में ही सुरक्षा है।
इस दौरान शिवनगर सेन्ट्रल बैंक शाखा प्रबंधक नीरज प्रधान, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक चंदन कुमार शुक्ला, सरपंच शिवनगर अम्बिका प्रसाद, शिक्षक रमाकांत सोनी, प्रधान आरक्षक बंधूराम, आरक्षक मनोज जायसवाल, छोटेलाल, देवनीश मिंज सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47