Advertisement

नशीली दवाईयों के साथ 1 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही।

नशीली दवाईयों के साथ 1 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा पुलिस अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाईयों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। गुरूवार 12 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर थाना रामानुजनगर की पुलिस ने मेन रोड़ नारायणपुर में घेराबंदी कर गंजपारा, गया बिहार निवासी आयुष कुमार बनिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 2880 नग स्पास्मो कैप्सूल व 5400 नग अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रूपये है। आरोपी के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रामसागर साहू, महेन्द्र सिंह पैंकरा, युवराज यादव व सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47