Advertisement

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने परपोड़ी मे नये कॉलेज भवन का किया शिलान्यास

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने परपोड़ी मे नये कॉलेज भवन का किया शिलान्यास

उच्च शिक्षा के लिए अब विद्यार्थियों को दूर नही जाना पडे़गा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के साजा तहसील की नगर पंचायत परपोड़ी मे 4 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय अवंती बाई लोधी महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य शिलान्यास किया। मंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर शासकीय आईटीआई परपोड़ी मे अतिरिक्त भवन के निर्माण की आधारशिला रखी और नवनिर्मित भवन तथा वर्कशॉप का लोकार्पण किया।
मंत्री श्री चौबे ने महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य शुरू होने तथा आईटीआई परपोड़ी के भवन विस्तार कार्य के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इससे परपोड़ी इलाके के युवाओं को अध्ययन के लिए अन्यत्र नहीं जाना होगा। परपोड़ी अंचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए साजा, थानखम्हरिया, बेमेतरा, बेरला, धमधा दुर्ग या कवर्धा जाना पड़ता था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47